भोजपुर में विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

Mar 9, 2023 - 01:24
 0
भोजपुर में विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

खैरथल,अलवर  (हीरा लाल भूरानी )

खैरथल के समीपवर्ती  कोटकासिम पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पतलिया के गांव भोजपुर में विधायक दीपचंद खैरिया एवं प्रधान डॉ विनोद कुमारी सांगवान ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक खेरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत पतलिया के गांव भोजपुर में गांव वासियों द्वारा आए हुए अतिथियों का ढोल एवं शहनाई बजाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक एवं उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग दीपचंद खेरिया, प्रधान डॉ विनोद कुमारी सांगवान एवं सरपंच निकिता कुमारी चौधरी ने प्रधान कोटे से निर्मित सानू के मकान से बसंत के मकान की ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स मय नाली निर्माण कार्य, करतार के मकान से बने सिंह के मकान की ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स मय नाली निर्माण एवं धारा सिंह के मकान से थान सिंह के घर की ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स मय नाली निर्माण कार्य का विधिवत रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर गांव भोजपुर के मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा विधायक दीपचंद खेरिया से विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने का आग्रह किया गया। जिस पर विधायक ने जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान डॉ विनोद कुमारी सांगवान ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को प्रधान डॉ विनोद कुमारी सांगवान के सहयोग से विधायक दीपचंद खेरिया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश डाटा, खैरथल नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, हरसोली मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, सरपंच सूरजभान चौधरी, पूर्व सरपंच वीर सिंह, शैतान सिंह, गांव के मुखिया पेशूमल, उपसरपंच मिरचूमल, पूर्व उप सरपंच बसंता राम, मानसिंह सरपंच सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................