भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बुधवार को "नहीं सहेगा राजस्थान" कार्यक्रम के तहत निकाला पैदल मार्च

Jul 19, 2023 - 15:17
 0
भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बुधवार को "नहीं सहेगा राजस्थान" कार्यक्रम के तहत  निकाला पैदल मार्च

अलवर (योगेश शर्मा)

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बुधवार को "नहीं सहेगा राजस्थान" कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने अलवर रोड से लेकर कचहरी तक पैदल मार्च निकाला और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस राज्य के दौरान अपराध बढ़ा है। भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कांग्रेस के नेता और निर्दलीय जनप्रतिनिधि  अमर्यादित भाषा बोलते हैं। प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता के खिलाफ अलवर रोड स्थित शांति मार्केट से मुख्य चौराहा, नया बस स्टैंड पुराना, बस स्टैंड होते हुए कचहरी के सामने पहुंचे। यहां उन्होंने पैदल मार्च का समापन किया। भाजपा नेता मोहित यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में किसान व्यापारी युवा परेशान हुआ है। कांग्रेस सरकार ने अपने विधायकों मंत्रियों और सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को खुली छूट दे दी। जिन्होंने न केवल भ्रष्टाचार किया। बल्कि अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। बहरोड़ में भी ऐसा ही घोटाला सामने आया है। पैदल मार्च के दौरान जिला उत्तर के पूर्व अध्यक्ष बलवान यादव, भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान सह संयोजक डॉ शानू यादव, पूर्व प्रधान रोहिताश यादव, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र यादव, भाजपा युवा नेता राव कमल यादव, एडवोकेट प्रशांत यादव, नगर पालिका पार्षद ओम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव, बर्डोद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोहरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सुरेश यादव सहित भाजपाई मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................