राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के पीयूष चंदेल को मिलेगा शिक्षक पुरस्कार

Sep 3, 2022 - 13:49
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के पीयूष चंदेल को मिलेगा शिक्षक पुरस्कार

भीलवाड़ा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पीयूष चंदेल को श्रेष्ठ परिणाम और विद्यालय की शैक्षिक,सह शैक्षिक एवं भौतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए राज्य सरकार द्वारा शिक्षक सम्मान ब्लॉक स्तर पर 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस पर प्रदान किया जायेगा।
ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान 2021 प्राप्त कर चुके व्याख्याता  मुकेश सिंह बड़वा ने बताया कि चंदेल को यह सम्मान ब्लॉक स्तर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा। इसमें  ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से सुसज्जित प्रशस्ति पत्र,5100 रुपये की राशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जायेगा।
महेन्द्रगढ़ युवा समिति के सदस्य विनोद बुलीवाल एवं सुरेश चन्द्र बुलीवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले एवं विद्यालय की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ ही कोविड-19 वैश्विक महामारी में अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा से करने वाले चंदेल को शिक्षक सम्मान मिलने पर महेंद्रगढ़ में खुशी की लहर है। महेंद्रगढ़ युवा समिति,युगीन साहित्य प्रवाह भीलवाड़ा सहित विभिन्न सामाजिक एवं शिक्षक संगठनों ने चंदेल को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है