वत्सल जागेटिया ने 96.60 प्रतिशत अंक के साथ किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मेहरूकलां (बृजेश शर्मा) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित RBSE 12वीं कॉमर्स परिणाम 2026 में श्री सुधा सागर दिगंबर जैन वी.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांपदा रोड, केकडी के विद्यार्थी वत्सल जागेटिया ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।
वत्सल जागेटिया (पिता – ओमप्रकाश जागेटिया माता – कांता मूंदड़ा) ने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कुल 483 अंक प्राप्त कर वत्सल ने कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वत्सल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। परिवारजन एवं शिक्षकों ने भी उनके परिश्रम एवं अनुशासन की सराहना की।