संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत वन वर्ल्ड वन हेल्थ कार्यक्रम का होगाआयोजन

Jun 19, 2023 - 18:59
 0
संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत वन वर्ल्ड वन हेल्थ कार्यक्रम का होगाआयोजन

खैरथल,अलवर (हीरालाल भूरानी)

संत निरंकारी मिशन द्वारा दिनांक 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम के सिध्दांत  वन वर्ल्ड वन हेल्थ विषय अनुसार स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा खुले स्थानों एवं पार्कों में आयोजित किया जाएगा
   योग दिवस कार्यक्रम का विशाल रूप में आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष के 400 से अधिक स्थानों पर संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी के निर्देशन  में उत्साह पूर्वक किया जाएगा

 सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राज पिताजी के निर्देशन में जहां आध्यात्मिक जागरूकता को अधिक महत्व दिया जा रहा है वही समाज कल्याण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण ,महिला सशक्तिकरण ,बाल विकास, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मार्गदर्शन देने हेतु अनेक परियोजनाओं को क्रियान्वित रुप से संचालित किया जा रहा है| जब हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तभी हम सभी का संपूर्ण सर्वागीण विकास हो सकता है
 भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा  इस वर्ष  अंतर्राष्ट्रीय *वन वर्ल्ड वन हेल्थ *रखा गया है योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है यह व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली रूप है जिसके माध्यम से ना केवल शरीर के अंगों अपितु मन मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है

     संत निरंकारी मंडल अलवर के मीडिया प्रभारी (प्रेस एण्ड पब्लिसिटी विभाग)  अमृत खत्री ने बताया कि निरंतर योगाभ्यास द्वारा तेज दिमाग स्वस्थ दिल सकारात्मक भाव की जागृति और एक सुकून भरी जीवनशैली संभव है वर्तमान समय की भागदौड़ को देखते हुए योग की नितांत आवश्यकता भी है
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने विचारों में स्वस्थ मनुष्य जीवन अपनाने का दिव्य मार्गदर्शन देते हुए यही समझाया कि हमें अपने शरीर को निरंकार प्रभु की अनमोल देन समझते हुए उसे स्वस्थ एवं सेहतमंद बनाए रखना है ऐसे स्वाद स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का उद्देश्य ही है की भागदौड़ वाली जिंदगी में अपनी सेहत पर और ध्यान देते हुए उसे बेहतर और उत्तम बनाने हेतु अच्छा जीवन जीना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................