बारिश के कारण पक्का रिहायशी मकान गिरा

Jul 13, 2025 - 13:43
 0
बारिश के कारण पक्का रिहायशी मकान गिरा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र के  लिली में बरसात के कारण एक पक्का मकान गिर गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।  रविवार को हुई सुबह तेज बारिश के कारण एक पक्का मकान दो कमरे एवं एक बरामदा गिर गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब यह ढहा मकान में कोई नहीं था ।घरों में रखा सामान चारपाई बेड मोटर विद्युत उपकरण कुर्सी आदि नष्ट हो गया।
लिली निवासी महेंद्र चौधरी परशुराम चौधरी का तेज बरसात में मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि उसमें रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मदद के लिए पहुंच गए। मकान गिरने से लाखों रुपए से अधिक के समान नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना  प्रशासन को दे दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................