अलवर : भगवान जगन्नाथ महाराज की भव्य रथयात्रा
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन सुभाष चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से धूमधाम से हुआ।
रथ में भगवान जगन्नाथ जी को दूल्हा रूप में विराजित कर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रथ यात्रा को रवाना किया गया। जिला कलेक्टर व एसपी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। रथ यात्रा ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और चारों ओर भक्तिमय वातावरण बन गया। पूरा शहर भगवान जगन्नाथ जी के जयकारों से गूंज उठा।
प्रशासन द्वारा मेले के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला कलेक्टर और एसपी जानकारी दी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। यह रथ यात्रा सुबह 4 बजे रूपवास पहुंचेगा, जहां भव्य मेला लगेगा। 6 जुलाई को प्रसिद्ध वर्णमाला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।