केंद्रीय बस स्टेण्ड महुआ पर शीघ्र ही शुरु होगी स्मार्ट कार्ड व ऑनलाइन टिकट की सुविधा

Jan 28, 2023 - 21:59
 0
केंद्रीय बस स्टेण्ड महुआ पर शीघ्र ही शुरु होगी स्मार्ट कार्ड व ऑनलाइन टिकट की सुविधा

महुआ (दौसा, राजस्थान) केंद्रीय बस स्टैंड महुआ पर जल्दी ही यात्री सुविधाओं में विस्तार होने जा रहा है।हिंडौन व करौली आगार के मुख्य प्रबंधक विश्राम मीना जो महुआ विधानसभा क्षेत्र के समलेटी ग्राम के निवासी हैं  विश्राम मीणा के प्रयासों से शीघ्र ही महुआ बस स्टैंड पर ऑनलाइन टिकट व स्मार्ट कार्ड सुविधा शुरु होने जा रही है।
केंद्रीय बस स्टैंड महुआ के प्रभारी हितेश जोशी ने बताया कि महुआ क्षेत्र वासियों व आमजन को होने वाली परेशानियों को देखते हुए राजस्थान रोडवेज हिंडौन करौली डिपो के मुख्य प्रबंधक  विश्राम मीना ने RFID कार्ड व टिकट आरक्षण की महुआ में खोलने की रोडवेज मुख्यालय से स्वीकृति ले ली है।
अब महुआ बस स्टैंड पर ही वरिष्ठ नागरिक कार्ड, विशेष योग्यजन कार्ड, मासिक पास कार्ड, स्टूडेंड यात्रा कार्ड सहित ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी मिलने लगेगी। मुख्यालय द्वारा सुविधा शुरु करने के लिए कम्प्यूटर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध करा दिये गये हैं। शीघ्र ही यह सभी सुविधाएं महुआ बस स्टैंड पर शुरु होगी जिससे क्षेत्र के लोगों को दौसा हिंडोन डिपो तक जाने में लगने वाला श्रम समय पैसा सभी की बचत होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है