परिवर्तन संकल्प यात्रा महुआ पहुंचेगी आज विधानसभा महुआ प्रवेश पर किया जाएगा स्वागत महुआ में होगी विशाल आम सभा

Sep 8, 2023 - 18:45
Sep 8, 2023 - 18:59
 0
परिवर्तन संकल्प यात्रा महुआ पहुंचेगी आज  विधानसभा महुआ प्रवेश पर किया जाएगा  स्वागत  महुआ में होगी विशाल आम सभा

महुआ (दौसा, राजस्थान/ अवधेश अवस्थी) भाजपा भाजपा द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा सवाई माधोपुर से रवाना होकर आज शनिवार को महुआ विधानसभा क्षेत्र ढंड में प्रवेश  करने पर  स्वागत किया जाएगा इस दौरान महुआ में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी  परिवर्तन संकल्प यात्रा संयोजक पूर्व प्रधान राजेंद्र मीना ने बताया की शनिवार  दोपहर 1 बजे यात्रा विधानसभा क्षेत्र के गांव ढंड में प्रवेश करेगी यात्रा का पहला स्वागत सम्मान किया जाएगा उसके बाद यात्रा तालचिड़ी, खेड़ला बुर्जर्ग, खोहरा धौला कुआं, गाजीपुर पावटा, दायमा फार्म हाउस स्वागत सम्मान होते हुए यात्रा 2:30 बजे महवा शहर पहुंचेगी इस दौरान महुआ कस्बे के हिंडौन तिराहे पर एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा  जिसमें भाजपा के वरिष्ट नेता सभा को संबोधित करेंगे वही यात्रा 3.30 बजे महवा शहर से रवाना होकर रसीदपुर उकरुंद, मंडावर (भुड़ा मोड़), हिंगोटा, कोठीन चौराहा स्वागत सम्मान होते हुए श्याम 4.30 बजे परिवर्तन संकल्प यात्रा विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई में प्रवेश करेगी!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow