कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, भरतपुर रैफर

Jun 27, 2020 - 19:12
 0
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, भरतपुर रैफर

बयाना भरतपुर

बयाना 27 जून। बीती रात्रि को बयाना ब्रम्हबाद रोड पर कस्बा निवासी बाईक सवार युवक की बाईक में पीछे से आ रही एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार सहित भागने में सफल रहा। घायल युवक को उपचार के लिए कस्बे के राजकीय रैफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में गहन उपचार के लिए भरतपुर रैफर किया गया।घायल बाइक सवार युवक कस्बा निवासी रूपेन्द्रसिंह गुर्जर है। जिसके भाई की ओर से पुलिस कोतवाली में कार चालक के विरूद्ध तेज गति व लापरवाही से कार चलाकर दुर्घटना कारित करते हुए उसके भाई को गंभीर रूप से घायल व बाईक को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला दर्ज कराया है।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow