विधुत निगम के ट्रांसफार्मर चोरी, मामला दर्ज

Jul 27, 2020 - 22:53
 0
विधुत निगम के ट्रांसफार्मर चोरी, मामला दर्ज

बयाना भरतपुर

बयाना 27 जुलाई। गांवों में पुनः सक्रिय हुए अज्ञात चोर गिरोह अब विधुत ट्रांसफार्मरों की भी चोरी करने लगे है। विधुत निगम के कनिष्ठ अभियंता पंकजसिंह की ओर से सोमवार को पुलिस कोतवाली में विधुत ट्रांसफार्मर चोरी के मामले दर्ज कराते हुए बताया है कि अज्ञात चोर गत दिवस दहगांवा में लगे 5 केवीए के ट्रांसफार्मर को तथा गांव हरनगर में लगे 10 केवीए के एक अन्य ट्रांसफार्मर से उसकी कॉपर क्वाइल व यल आदि सामान को चोरी कर ले गए है। जिससे वहां की विधुत आपूर्ती व्यवस्था भी गडबडा गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow