नगरपालिका चुनावो में लहराएगा भाजपा का परचम - डॉ शैलेश सिंह

Nov 21, 2020 - 00:14
 0
नगरपालिका चुनावो में लहराएगा भाजपा का परचम - डॉ शैलेश सिंह

भरतपुर,राजस्थान / पदम चंद जैन 
डीग  (20 नबम्बर) डीग नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डीग की बैठक का शुक्रवार को खंडेलवाल धर्मशाला मे आयोजित की गई जिसमें नगर पालिका चुनावों के प्रभारी  भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य टीकम सिंह गार्नर ने अपने उद्धबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी में  कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी है और  कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही आज पार्टी ने इस मुकाम को पाया है।उन्होंने कहा कि नगरपालिका चुनावों में समर्पित ईमानदार व जिताऊ कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी ।
जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से डीग नगर पालिका में  भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और कमल खिलेगा।उन्होंने कहा की डीग नगर पालिका में आज भ्रष्टाचार का बोलबाला है और आम जनता परेशान है। डॉ सिंह  सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया । बैठक में समन्वयक मंडल के सदस्य महा  मंत्री   बृजेश अग्रवाल , ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष  लक्ष्मण कुमार शर्मा , अमरनाथ गुप्ता , मंडल के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................