प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Sep 17, 2020 - 19:09
 0
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

सकट अलवर

सकट 17 सितंबर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 70 वे जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राजपुर धमरेड मंडल के कार्यकर्ताओं  द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गांव नीमला स्थित डूंगरी वाले हनुमान जी महाराज मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष  संजय नरूका जिला महामंत्री  पवन जैन  सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी  व जिला मंत्री   जितेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी व मंडल अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। और जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए।

इस मौके पर जिला महामंत्री शिवलाल मीणा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद धामणी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंडित जलसिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा हेमंत भट्ट गोपाल प्रसाद लाटा राजेंद्र तिवाड़ी गोपाल मीणा मूलचंद कारोठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow