108 एंबुलेस की चोरी के प्रयास करते युवक को पकड़ा

Sep 17, 2020 - 19:04
 0
108 एंबुलेस की चोरी के प्रयास करते युवक को पकड़ा

बहरोड अलवर

बहरोड़ में  पुलिस थाने का पास सड़क किनारे खडी 108 एंबुलेंस को स्टार्ट कर ले जा रहे युवक को एंबुलेंस के चालक और पीएमटी ने पकड़कर धुनाई कर डाली और पुलिस के हवाले कर दिया। मांढण सीएचसी की एम्बूलेंस रैफर डिलेवरी केस को लेकर मांढ़ण से बहरोड़ आई थी। यहां डिलेवरी केस को छोड़कर चालक रामहरि मीणा व ईएमटी योगेन्द्र यादव वापिस मांढण जा रहे थे।

पुलिस थाने के बाद एम्बूलेंस को सड़क पर खड़ी कर ज्यूस पीने चले गए। तभी एक युवक नशे की हालत में उसे स्टार्ट कर ले जाने लगा। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर युवक को पकड़ धुनाई कर दी और पुलिस थाने ले जाया गया। हिरासत में लिया युवक बन्नों बंजारा गांव लक्सीवास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहरोड से योगेश शर्मा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow