भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

कुम्हेर (भरतपुर,राजस्थान/ सुभाष चंद वर्मा) भारतीय जनता पार्टी शहर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर पंचायती धर्मशाला कुम्हेर में आयोजित हुआ। मां सरस्वती एवं दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में प्रशिक्षण विभाग के सह संयोजक मनोज भारद्वाज ने अपने संबोधन बताया कि भारतीय जनता पार्टी को आज विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में देखा जाता है। राष्ट्रवाद , सुशासन और गरीब विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रताप सिंह मेहरावर शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद शर्मा अजान गुनसारा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह खुशीराम पडॉला राजेंद्र सिंह करनुआ अजय सिंह संता का नगला छीतर सिंह प्रमोद सारस्वत सुभाष अग्रवाल राकेश यादव महेश कुंतल प्रकाश चंद शर्मा पीढ़ी धर्मवीर गुर्जर पवन उसरानी लखविंदर सिंह पार्षद भगवान सिंह कटारिया नंदलाल बघेल डालचंद बघेल सतीश जंगम सतीश सैनी व तोताराम सैनी इत्यादि ने भी प्रशिक्षण शिविर में अपने विचार व्यक्त किए।






