ब्राह्मण महासंघ के कार्यकर्ताओं ने रोपे 101 पौधे

Jul 12, 2020 - 00:46
 0
ब्राह्मण महासंघ के कार्यकर्ताओं ने रोपे 101 पौधे

डीग,भरतपुर 
डीग –(12 जुलाई) राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ शाखा डीग के कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष मोहित जोशी के नेतृत्व में उपखंड के गांव खेड़ा ब्राह्मण में 101 पौधे लगाएं। कार्यकारी अध्यक्ष जोशी के अनुसार महासंघ के कार्यकर्ताओं ने 2 दिन में गांव खेड़ा ब्राह्मण में मंदिरों के प्रांगण, गांव के प्रवेश द्वार, आम रास्तों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नीम बबूल शीशम और बरगद के एक सौ एक पौधे रोपे। और सभी कार्यकर्ताओं ने उनके लालन पालन की शपथ ली। इस पुनीत कार्य में अभिषेक दीक्षित राहुल शर्मा हेमंत अंकित और अजय जोशी आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

  • संवाददाता पदमचंद जैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow