विधुत छीजत व बकाया वसूली के लिए चलाया अभियान

Dec 20, 2020 - 11:55
 0
विधुत छीजत व बकाया वसूली के लिए चलाया अभियान

बयाना/भरतपुर/राजीव झालानी

बयाना,19 दिसम्बर। विधुत निगम की ओर से अब बिजली चोरी व छीजत की रोकथाम और उपभोक्ताओ पर बकाया वसूली के लिऐ विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान को लेकर गांव वीरमपुरा के विधुत केन्द्र में निगम के अधिशाषी अभियन्ता डी0के0गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम के अन्य अभियन्ता व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियो से फीडरबार बिघुत राजस्व व छीजत और बिघुत निगम की योजनाओ को लेकर प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

बैठक में अधिशाषी अभियन्ता ने कर्मचारियो की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुऐ सभी से अपनी डयूटी व जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखते हुऐ काम करने की हिदायत दी। वहीं उनसे बकाया उपभोक्ताओ से बिलो की राषि शीघ्र वसूल करने व बिजली छीजत और चोरी की रोकथाम के आवश्यक उपाय किये गये जली हुई बिघुत लाइनो व ट्रांसफार्मरो के रखरखाव और उपभोक्ताओ की समस्याओ का भी समय से समाधान किये जाने, खराब या बन्द पडे मीटरो को बदलने जाने के निर्देश दिये। बैठक में मौजूद कुछ ग्रामीणो की शिकायत पर अधिकारियो ने अवैध रूप से चलने वाली सिंगल फेश मोटरो व हीटरो की रोकथाम के लिऐ ऐसे उपभोक्ताओ के विरूद्व बीसीआर भरने के निर्देश दिये। वही वीरमपुरा के लिऐ अलग फीडर बनवाये जाने की मांग की गई।

बैठक में सहायक अभियन्ता विवेकशर्मा, कनि0अभियन्ता फतेहसिहं,बिघुत कर्मी सुनील धाकड, पुष्पेन्द्रचैधरी,मुरारीलाल आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................