हलैना में बांके बिहारी रथयात्रा मेले का आगाज कल से; 18 अप्रैल को होगा भव्य कुश्ती दंगल

Apr 16, 2026 - 19:52
 0
हलैना में बांके बिहारी रथयात्रा मेले का आगाज कल से; 18 अप्रैल को होगा भव्य कुश्ती दंगल

हलैना (भरतपुर/ विष्णु मित्तल) ग्राम पंचायत एवं श्री बांके बिहारी रथयात्रा मेला कमेटी के तत्वावधान में कस्बे में आयोजित होने वाला पारंपरिक श्री बांके बिहारी जी महाराज रथयात्रा एवं कुश्ती दंगल मेला शुक्रवार, 17 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। तीन दिवसीय यह मेला 19 अप्रैल तक अतिराम सागर किनारे स्थित श्री विजय हनुमान रामलीला मैदान एवं मेला ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा।

मेला अध्यक्ष दीपेश कुमार ने बताया कि मेले का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 8:15 बजे श्री विजय हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना, झंडारोहण और उद्घाटन के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर 2:15 बजे श्री बांके बिहारी जी मंदिर में ठाकुर जी की विशेष पूजा की जाएगी। तत्परता से बैंड-बाजों के साथ ठाकुर जी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। उल्लेखनीय है कि ठाकुर जी वर्ष में दो बार (जलझूलनी एकादशी और वैशाख मावस) कस्बे का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देते हैं।

मेले के दूसरे दिन यानी 18 अप्रैल को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के नामी पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। दंगल को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।

 मेला ग्राउंड पर रहट-झूले और दुकानें सज गई हैं, जिनका आनंद बच्चों और महिलाओं ने अभी से लेना शुरू कर दिया है। कमेटी ने मेले के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। मेले का विधिवत समापन 19 अप्रैल को होगा। मेला कमेटी ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................