विप्र फाउंडेशन के दीपक सुल्तानिया जिलाध्यक्ष मनोनीत

Jul 9, 2021 - 13:56
 0
विप्र फाउंडेशन के दीपक सुल्तानिया जिलाध्यक्ष मनोनीत

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) ब्राह्मण समाज के चहुमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन, जोन 1 ए के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी ने विप्र फाउंडेशन, जोन 1 ए, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष पद पर दीपक सुल्तानिया की नियुक्ति की है। जिला महामंत्री लोकेश तिवारी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष की कोरोना महामारी के चलते मृत्यु हो जाने से विगत दो माह से यह पद रिक्त था। संगठन के इस निर्णय से आज सभी सदस्यों में खुशी का माहौल नजर आया। शहर की एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में संगठन की महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद, तुलसीराम शर्मा, हरीश ओझा,लक्ष्मी नारायण व्यास, लादूलाल व्यास आदि पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को साफा, माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुल्तानिया ने कहा कि उन्हें जो संगठन की जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे। समाज के हर व्यक्ति की मदद के लिए सदैव तैयार रहेंगे। सभी ने  नवनियुक्त अध्यक्ष का मुँह मीठा करवाकर, माला, साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। आज आयोजित इस समारोह में राम स्वरूप सनाढ्य, रतन प्रकाश, गोपाल उपाध्याय, ओम बच्च, सुरेश पारीक, विष्णुभट्ट, संजय शर्मा, गोपी चौबे, केशव शर्मा, रमा शर्मा, कल्पना शर्मा, आशीष जोशी, मानसी शर्मा, दया गौड़ ,बिंदिया शर्मा, माया बच्छ, सविता, मधुबाला, ममता पारीक, सीमा पारीक, साधना, मोनिका औदीच्य आदि पदाधिकारीगण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................