गोलाकाबास से गोवर्धन धाम की पद यात्रा जयकारों के साथ हुई रवाना

Aug 28, 2025 - 14:59
 0
गोलाकाबास से गोवर्धन धाम की पद यात्रा जयकारों के साथ हुई रवाना

गोलाकाबास (रितीक शर्मा)

कस्बे के खेड़ा वाले हनुमान मंदिर से गुरुवार को सवा ग्यारह बजे भव्य पद यात्रा का शुभारम्भ हुआ मंदिर में सर्वप्रथम मंगलमूर्ति गणेश, प्रभु सीताराम,महादेव पार्वती, राधे कृष्ण, बजरंबली सहित अन्य देवी देवताओं का विधिवत पूजन अर्चना व सामूहिक आरती करने के बाद श्रद्धांलुओं का जत्था गणेश भगवान के जयकारे के साथ हाथों में ध्वज लिए नगर परिक्रमा करते हुए गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुए । नगर परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह पद यात्रियों का स्वागत किया। 
पद यात्रा में सबसे आगे भगवान गिर्राज की प्रतिमा से सजा रथ चल रहा है उसके पीछे श्रद्धालु हाथों में धर्म पताकायें लिए राधे कृष्ण, गोवर्धन महाराज आदि के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे । 
महिलाएं भी मंगल गीत गाते नाचते कूदते यात्रा में श्रद्धा लिए चल रही थी भक्ति व उत्साह का यह दृश्य देखते ही मन को भाव विभोर कर रहा था, यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण तथा स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं की गई । 
इस अवसर पर सुरेश वाजपेयी, कालू लखेरा,रमेश चंद मीणा,लल्लू उर्फ सत्यनारायण क्षोत्रिय,उप सरपंच गिर्राज प्रसाद भैडा,रामदयाल जांगिड़, रुपेश गोयल, सीताराम मीणा, अशोक गुप्ता, रामकिशोर शर्मा, कालूराम लखेरा, विशाल राजोरिया सहित कई अन्य ग्रामीण महिला पुरुष श्रद्धालु थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................