पूर्व सैनिक लीग बहरोड़ के कप्तान सज्जन सिंह निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Aug 24, 2021 - 23:51
 0
पूर्व सैनिक लीग बहरोड़ के कप्तान सज्जन सिंह निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ सुभाष यादव) कर्नल अशोक यादव की अध्यक्षता में सैनिक विश्राम गृह बहरोड़ में पूर्व सैनिक लीग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैनिक लीग बहरोड़ के चुनाव पिछले 7 वर्ष से नहीं हुए हैं। उस पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया। पूर्व सैनिकों ने अपने-अपने विचार मीटिंग में रखें और कर्नल यादव पर सभी ने विश्वास व्यक्त  किया कि आप अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से नाम सुझावें। 
उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से विचार विमर्श कर और उनके विचारों से सहमत होकर ऑर्डिनरी कप्तान सज्जन सिंह गुवाना वाले को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का नाम लिया। उस पर सभी ने सहमति व्यक्त की और पूर्व सैनिकों द्वारा कप्तान सज्जन सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा कर्नल अशोक यादव को संरक्षक और ऑर्डिनरी कप्तान घनश्याम, सूबेदार मेजर अमीलाल, ऑर्डिनरी कप्तान पतराम पूर्व सरपंच, चेतराम को सचिव व हवलदार अमरसिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान सूबेदार राजेन्द्र यादव,अशोक यादव हवलदार मेहरचंद , सुबेसिंह सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................