हाथोडी दुखान्तिका: जिला कलक्टर ने आरबीएम अस्पताल में घायलों से मिलकर पूँछी कुशलक्षेम बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

Jul 24, 2025 - 14:16
 0
हाथोडी दुखान्तिका:  जिला कलक्टर ने आरबीएम अस्पताल में घायलों से मिलकर पूँछी कुशलक्षेम बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिले के वैर उपखंड के ग्राम हाथोडी में देर रात बुधवार को विद्युत के तार टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिरने से निकट स्थित घरों में करंट दौड़ने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 2 घायलों का आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूँछकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नगेन्द्र भदौरिया को बेहतर चिकित्सा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घटना होने पर घायलों को देर रात स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। जिला कलक्टर ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए विद्युत कर्मियों को निरन्तर जांच करते रहने के लिए निर्देशित करें।
ग्राम हाथोडी में घटनाक्रम के दौरान अजय कुमार पुत्र बनिया कोली की मृत्यु एवं बाबू पुत्र बनिया कोली व जीवन लाल कोली गम्भीर रूप से झुलस कर घायल हो गये। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामहेत मीणा सहित चिकित्सा कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................