पुलिस थाना में विधायक कोष से स्वीकृत स्वागत कक्ष का वैदिक मंत्रोचार के साथ किया शिलान्यास

Jun 19, 2021 - 19:09
 0
पुलिस थाना में विधायक कोष से स्वीकृत स्वागत कक्ष का वैदिक मंत्रोचार के साथ किया शिलान्यास

मकराना (नागौर, राजस्थान) पुलिस थाना मकराना में विधायक कोष से 5 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत स्वागत कक्ष का शुक्रवार को मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ शिलान्यास किया गया। इस दौरान पंडित विमल पारीक ने पूजा अर्चना करवाई और नींव का पत्थर विधायक के कर कमलों से रखवाया। विधायक मुरावतिया ने बताया कि स्वागत कक्ष निर्माण बाबत स्वीकृति पहले से जारी हो गई थी। इस स्वागत कक्ष का उपयोग थाने में आने वाले आमजन के विश्राम हेतु होगा एवं इसमें एक सहायता डेक्स लगेगी, जो आमजन को थाने की कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगी। शिलान्यास अवसर पर थानाधिकारी रोशन लाल सामरिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मंगलाराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य औकार सिंह किरडोलिया, प्रेम प्रकाश मुरावतिया, पुलिस थाना के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, मिट्ठू लाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, पार्षद देवी सिंह बिका, ईश्वर बंजारा, विनोद सोलंकी, जलदाय विभाग अभियंता मंगलाराम चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक मुमताज खान, प्रकाश, हीरालाल, कृपाशंकर, कुमाराम ठोलिया सहित थाने के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................