गहलोत का पुतला फूंक राज्य की कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचारों के खिलाफ विरोध जताया

राज्य में बढ़ते महिला उत्पीड़न एवं अलवर की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का मौन धरना प्रदर्शन

Jan 14, 2022 - 05:02
 0
गहलोत का पुतला फूंक राज्य की कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचारों के खिलाफ विरोध जताया

भीलवाड़ा (राजस्थान/बृजेश शर्मा) राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचारों के लगातार बढ़ने को लेकर भाजपा जिला संगठन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में सरकार की कुनीतियों के खिलाफ अशोक गहलोत का पुतला फूंक विरोध जताया

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ,उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन,मंत्री अनिल चौधरी, विधानसभा प्रभारी कमल सिंह पुरावत ,पीयूष डाड ने धरना स्थल से राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को कलेक्ट्री चौराया लाया गया जहां राज्य सरकार एवं अशोक गहलोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,उसके बाद गहलोत सरकार का पुतला फूंका गया
इससे पूर्व राज्य में लगातार बढ़ते महिला उत्पीड़न एवं अलवर में मूक बधिर महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा भीलवाड़ा ने कलेक्ट्री पर 1 घंटे का मौन धरना प्रदर्शन किया भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने राज्य में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न को रोकने एवं अलवर पीड़िता के आरोपियों को तुरंत सजा दिलाकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है अशोक गहलोत के शासन में लगातार महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं इस पर पालीवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था नहीं सभलने पर गहलोत  को हाथों में चूड़ियां पहन तुरंत इस्तीफा देना चाहिए मोन धरना प्रदर्शन में महिलाओं ने मुंह पर मास्क पहने हुए सरकार के खिलाफ नारो कि तख्तियां लेकर सड़क पर बैठी रही
महिला मोर्चा ने आरोप लगाया है कि इतना बड़ा मामला होने के बाद भी पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया है जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से महिला अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं महिला संबंधी अपराध एवं महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ देश के अंदर राजस्थान में नंबर वन पर आ गया है इस दौरान सुमित्रा पोरवाल, सोनिया कोहली, मधु शर्मा, सीखा जागेटिया, रेखा शर्मा ,मंजू पंचोली ,आशा रामावत, ललिता शर्मा ,मोनिका माहेश्वरी, दीपा सोनी, निशा जैन, इन्दू बंसल मीनाक्षी नाथ, चंदा सोनी, समता सनाढ्य, जया लुधानी धरने में शामिल थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है