रामधाम खेड़ापा में चातुर्मास समापन पर निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर, 390 रोगियों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

Sep 26, 2026 - 18:07
 0
रामधाम खेड़ापा में चातुर्मास समापन पर निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर, 390 रोगियों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

बावड़ी (जोधपुर) / मिश्रीलाल लखारा।

बावड़ी उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध रामस्नेही संप्रदाय के मुख्य पीठ रामधाम खेड़ापा में चातुर्मास समापन समारोह के पावन अवसर पर एक दिवसीय विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन खेड़ापा आचार्य श्री 1008 पुरुषोत्तम दासजी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं श्री गोविंद रामजी शास्त्री के गरिमामय सानिध्य में संपन्न हुआ।

यूनिवर्सिटी और संजीवनी अस्पताल के तत्वावधान में सेवाएं

यह जनसेवा शिविर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के संगठन 'यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी' एवं 'संजीवनी होम्योपैथिक हॉस्पिटल', कड़वड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में आस-पास के दर्जनों गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।

390 रोगियों को मिला विभिन्न गंभीर व असाध्य रोगों का उपचार

संत भक्तिरामजी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा। शिविर के दौरान घुटनों व कमर का दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस, डायबिटीज, सांस की बीमारियां, उच्च रक्तचाप (बीपी), थायराइड, पेट के रोग, माइग्रेन, एलर्जी, त्वचा रोग, स्त्री रोग एवं गुर्दे/पेशाब संबंधी जटिल समस्याओं का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श व उपचार किया गया। कुल 390 रोगियों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

चिकित्सकीय टीम का सराहनीय योगदान

कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर का कुशल नेतृत्व चिकित्सालय अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर गौरी शर्मा तथा शिविर प्रभारी डॉ. रतनाराम ने किया। शिविर में डॉ. चारूशीला शर्मा, पूजा बिश्नोई एवं बीएचएमएस (BHMS) के छात्र-छात्राओं—मनोज, दिनेश, यश, इंद्रीश और मांगीलाल सियोल ने निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दीं। श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................