मकराना में बारिश के चलते मार्बल खदानें ढही

Aug 8, 2021 - 02:05
 0
मकराना में बारिश के चलते मार्बल खदानें ढही

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मकराना मार्बल खनन क्षेत्र की साहब वाली उलोडी रेंज की खदानें बरसात के चलते ढह गई। जिससे गुणावती मार्ग खानों में ही समाहित हो गया। जानकारी अनुसार साहब वाली रेंज की 3 साल पहले भी खदानेें ढह गई थी। उस समय भी रास्ता खानों में समाहित हो गया था, जिसको खान मालिकों ने सीमेंटेड करते हुए लगभग 2 सालों मेंं दुरुस्त किया था। एक बार फिर से खान मालिकों पर कुदरत का कहर टूट पडा है। शुक्रवार रात्रि को खानों की अगवाड में दरारें आ गई थी और अगवाड लूज़ हो गई थी। जिसके बाद कुछ खान मालिकों ने मार्बल खींचने वाली क्रेनो को खोलने का कार्य किया था, लेकिन अधिकांश मालिकों की क्रेने लगी रही। जिससेे उन्हें माली नुकसान भी हुआ है। गनीमत यह रही कि यह खाने रात्रि केेे समय ढही है जिसकी वजह से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। अन्यथा कोई जनहानि भी हो सकती थी। क्योंकि गुणावती जाने वाले मार्ग पर शहर का मुख्य मार्ग है। जानकारों ने बताया की उलोडी रेंज की करीब आधा दर्जन से ज्यादा खदानें ढहीं है। फिलहाल खनिज विभाग केेे खनि अभियंता ने बरसात के चलते खान मालिकों को सुरक्षित खनन कार्य के निर्देश दिए गए थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................