राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 1 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
खैरथल (हीरालाल भूरानी)। उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा रही छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया शुक्रवार, 1 मई से शुरू हो गई है। प्रवेश कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियाँ:-
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2026
-
वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन: 20 मई 2026
-
दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि: 25 मई 2026
-
ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अवधि: सूची में नाम आने के बाद 25 मई तक
-
प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन: 27 मई 2026
-
शिक्षण कार्य का शुभारंभ: 1 जुलाई 2026
नोडल प्राचार्य मनोज चौपड़ा ने बताया कि वरीयता सूची में शामिल छात्राओं को निर्धारित समय सीमा (25 मई) के भीतर महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन के पश्चात ही ई-मित्र पर ऑनलाइन फीस जमा की जा सकेगी।
प्रवेश प्रभारी डॉ. प्रियंका गुप्ता ने छात्राओं को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने विषयों (Subjects) का चयन अत्यंत सावधानी पूर्वक करें। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या समस्या के समाधान के लिए छात्राएं कार्यालय समय में महाविद्यालय परिसर में स्थापित 'हेल्प डेस्क' से संपर्क कर सकती हैं।


