वरिष्ठ शासन उप सचिव केआर मीणा का अकस्मात विभिन्न कार्यालय का दौरा; 61 मिले अनुपस्थित

Dec 23, 2025 - 09:59
 0
वरिष्ठ शासन उप सचिव केआर मीणा का अकस्मात विभिन्न कार्यालय का दौरा; 61 मिले अनुपस्थित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार केआर मीणा वरिष्ठ शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक निरीक्षण के नेतृत्व में आज उपखंड क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। राज्य स्तरीय निरीक्षण दल के सदस्य महेंद्र कुमार सरावता कैलाश मीणा कृष्णावतार कटारिया तरुण कुमार मीणा लिपिक ग्रेड द्वितीय द्वारा विभिन्न राजकीय विभाग कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण प्रातः 9:40 पर नगर पालिका कार्यालय तहसील कार्यालय वन विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि कार्यालय के कुल 16 हाजिरी रजिस्टर जप्त किए गए। 

जिसमें राजपत्रित दो कर्मचारी मिले एवं अराजपत्रित कुल 109 कर्मचारियों में 61 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इस प्रकार कुल 111 अधिकारी कर्मचारियों में 61 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उपस्थित पंजिका  निर्धारित माप दंड अनुसार संधारित नहीं की जा रही है ।साथ ही कई कार्यालय में साफ सफाई की व्यवस्थाएं सही नहीं पाई गई तथा कई कार्यालय में रिकॉर्ड अवस्थित पाया गया। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग द्वारा जारी समय-समय पर परीपत्रों की पालना सुनिश्चित नहीं की जा रही है ।
वन विभाग कार्यालय में ठेकेदार का भुगतान पिछले 12 माह से नहीं होने की शिकायत ठेकेदार द्वारा लिखित में की गई जिस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मणगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चिकित्सालय भवन अधिकांश जर्जर अवस्था में पाया गया एवं साफ सफाई की व्यवस्था भी सुचारू रूप से संधारित नहीं की जा रही थी। तथा चिकित्सालय के अधिकांश डॉक्टर निर्धारित पोशाक में नहीं पाए गए। न हीं आई कार्ड लगाया हुआ था ‌। इसी तरह विभिन्न कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं मिले
टीम द्वारा विभिन्न कार्यालयों में रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर कर्मचारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई गई।
वरिष्ठ उप शासन सचिव के आर मीणा ने अनुपस्थित उक्त कर्मियों पर नियम अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने बाबत रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है