नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, फायरिंग से हाथ मे लगी गोली

Nov 26, 2021 - 17:47
 0
नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, फायरिंग से हाथ मे लगी गोली

अलवर (राजस्थान/दीक्षित कुमार/ मयंक जोशीला) पुलिस थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में नाली के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया जिसमें एक पड़ोसी ने फायर कर दिया जिसमें अपनी बहन का साथ देने गए एक जने के हाथ में गोली लगी है और इसमें पथराव में आरोपी की पत्नी के भी चोट आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं । वही घायल का राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इसकी सूचना के बाद पुलिस अधीक्ष गौतम विकास सांगवान व थानाप्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूर्य नगर के वारफेस में पड़ोसी दशरथ और संगीता के साथ नाली विवाद को लेकर झगड़ा गया। संगीता ने अपने भाई दिवाकरी निवासी दिनेश को बुला लिया । फायरिंग में दिनेश की हथेली में गोली लगी है। वही घटना में दशरथ की पत्नी को भी चोटे आई है दोनों को सामान्य चिकित्सालय में लाया गया जहां उनका इलाज रहा है । पुलिस ने आरोपी दशरथ को गिरफ्तार कर लिया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है