कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालो में दिन प्रतिदिन बढ़ रही मरीजो की संख्या

Apr 18, 2021 - 20:59
 0
कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालो में दिन प्रतिदिन बढ़ रही मरीजो की संख्या

बहरोड (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) राज्य में इन दिनों संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। रोजाना कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। वहीं मृत्यू का आंकड़ा भी बढता जा रहा है। कोरोना की भयावहता को देखते हुए खांसी-जुकाम के मरीजों की बहरोड़ स्थित सेठ बिसम्भर दयाल राजकीय अस्पताल में इन दिनों कोविड19 की जाॅच कराने वालों की लाईन लगी रहती है। लोग अस्पताल खुलने से पहले ही कतार में आकर खड़े हो जाते हैं। हांलाकि अस्पताल प्रशासन की और आमजन की ओर से राज्य सरकार की ओर से जारी किये गये दिशा-निर्देर्शों का पालन किया जा रहा है। कोविड प्रभारी डा. आदर्श अग्रवाल ने बताया कि यहाॅ रोजाना 300 लोगों के सेंपल लेकर कोविड19 जाॅच के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं वैक्सीन उपलब्ध होने पर रोजाना उसी दिन टीका लगाया जा रहा है। कल हमारे पास 3000 वैक्सीन आई थी। जिनको आज सुबह तक लगा दिया गया है। अब सोमवार तक वैक्सीन आने की सम्भावना है। वैक्सीन आने पर फिर से टीका लगाया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................