पुलिस की छापेमारी से गेस्ट हाउस संचालकों में मचा हड़कम्प

Apr 13, 2021 - 19:24
 0
पुलिस की छापेमारी से गेस्ट हाउस संचालकों में मचा हड़कम्प

बहरोड (अलवर, राजस्थान/ योगेश शर्मा) भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देशन में बहरोड़ थाना अधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे मुख्य चैराहे पर आज एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। जहाॅ एक युवक और एक युवती सस्पेक्टिड मिले। जिन्होने पूछताछ करने पर संतुष्टीपूर्वक जवाब नहीं दिया। जिसके चलते उन दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पुलिस थाने लाया गया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई कोे देख आस-पास के गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप बना रहा है। थाना अधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि भिवाड़ी एसपी के निर्देश पर समय-समय पर होटल और गेस्ट हाउसों की जांच की जाती है। ताकि इन होटलों, ढाबों आदि पर कोई आपराधिक गतिविध्ािियां ना हो और आपराधिक व्यक्ति ना ठहरे। जाॅच के दौरान एक गेस्ट हाउस से एक युवती और एक युवक सस्पेक्टिड मिले हैं। जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................