राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने गोविन्दगढ़ पंचायत समिति मुख्यालय पर 11 सूत्रीय मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Sep 19, 2021 - 00:32
 0
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने गोविन्दगढ़ पंचायत समिति मुख्यालय पर 11 सूत्रीय मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

गोविन्दगढ़ (अलवर,राजस्थान) राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शनिवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर गोविन्दगढ़ पंचायत समिति मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष बिजेन्दरसिंह बबेली और गोविंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ ने उनकी 11 सूत्रीय मांगों को ना माने जाने पर 1 अक्टूबर से कलम बंद आंदोलन शुरू करने एवं आगे होने वाली ग्राम सभाओं का पूर्णता बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
11 सूत्री मांगों में पदोन्नति नीति, वेतन विसंगतियां दूर करने, स्थानांतरण नीति आदि मांगे शामिल है। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष बिजेन्दरसिंह बबेली, जिलाध्यक्ष मंत्री प्रदीप सोनी, गिर्राज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदगढ़, पुष्पेंद्र मीणा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणगढ़, मदन मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, अंजुम पिंकी राजेंद्र सैनी ,केशव शर्मा आदि ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है