सिन्धी समाज ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया गोगड़ा (नागपंचमी) पर्व

Aug 13, 2021 - 21:19
 0
सिन्धी समाज ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया गोगड़ा (नागपंचमी) पर्व

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) सिन्धी समाज ने आज गोगड़ा पर्व (नागपंचमी) बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया।समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया कि नागपंचमी के एक  पहले सिन्धी समाज के घरों में खट्टा भत, मीठी कोकी, सिवइयां आदि व्यंजन बनाये जाते है। नागपंचमी के दिन सुबह उसी ठंडे भोजन को सिन्धी समाज की महिलाओं द्वारा पहले कन्या को ठंडा भोजन खिला कर ततपश्चात पीपल, बरगद, नीम के पेड़ों के नीचे बैठ कर गोबर के नागदेवता बना कर मीठी कोकी पर मखन लगाकर भोग लगाकर पूजा की व घर परिवार व विश्व से कोरोना की समाप्ति के लिये प्राथना की। उसके बाद परिवारजनों ने भोजन किया।सीतादेवी लालवानी, मीरा माखीजा, आशा निहालचंदानी, रोमा लखवानी, कंचन माखीजा, पायल सभनानी, लाजवंती लखवानी, लता लालवानी, मधु सभनानी, नेहा मेगानी, ज्योति सभनानी,वंदना जेठानी,रुक्मिणी लखवानी, महिमा सभनानी, सीतादेवी टिकयानी,आयुषी गुरनानी, दीपा जेठानी, हेमा मेलवानी, कंचन शर्मा, अनिता जेठानी, ज्योति नेनानी,मुस्कान लखवानी, दिव्या सभनानी, लता मेलवानी,हेमा लखवानी, सावित्री सभनानी, मीरा नेनानी, मानसी लखवानी, ममता सभनानी, मधु सभनानी आदि ने पूजा अर्चना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................