थानागाजी भाजपा मंडल की वर्चुअल मीटिंग का हुआ आयोजन

May 25, 2021 - 00:12
 0
थानागाजी भाजपा मंडल की वर्चुअल मीटिंग का हुआ आयोजन

थानागाजी (अलवर,राजस्थान/गोपेश शर्मा) भाजपा मंडल थानागाजी की वर्चुअल मीटिंग आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह जी नरुका के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें पूर्व केबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉ. रोहिताश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्रीगण अपने जिले तक सीमित ना रहकर पूरे प्रदेश की परवाह करें व सांसद गण अपने जिले में अपने कोटे से जो भी राशि स्वीकृत कर रहे हैं उसकी जानकारी संगठन के कार्यकर्ताओं को भी दी जाये जिससे केंद्र सरकार की सभी योजनाएं आम जन तक पहुंच सकें। भाजपा मंडल थानागाजी के जिन कार्यकर्ताओं के द्वारा इस विपरीत परिस्थिति में आमजन की जो मदद की जा रही है वो सराहनीय कदम रहा जिनमें श्री रोहिताश घांघल पार्षद जो अलवर, जयपुर से मरीजों के लिए रोज दवाइयां मंगवाकर उनके घर तक पहुंचाना व थानागाजी विधानसभा के मरीजों के लिए अलवर तक बेड, वेंटिलेटर, व आक्सीजन की व्यवस्था करवाना तथा श्री अभिषेक मिश्रा के द्वारा थानागाजी विधानसभा के गांव गांव ढाणी ढाणी तक सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिड़काव व मास्क वितरण किया गया है व जिला मंत्री श्री हरिशंकर खंडेलवाल ने पुलिस थाना थानागाजी के समस्त स्टॉफ जो कि कोरोना वारियर्स के रूप में सक्रिय हैं उनको N-95 मास्क का वितरण किया।  महिला मंडल आद्यक्ष रीना शर्मा के द्वारा पशुओं को चारा पक्षियों को चूगा ,पानी, व मास्क वितरण कर रही हैं। वही सेवा ही संगठन के तहत डॉ. कमल जाखड़ के नेतृत्व में 7 डॉक्टरों की टीम निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श थानागाजी मंडल के लोगों के लिए इस महामारी में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं। मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार जांगिड़ ने इन सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए थानागाजी की वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि थानागाजी इस समय भगवान भरोसे ही चल रहा सत्ता पक्ष की तानाशाही रवैए को देखते हुए उन्होंने बताया कि यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रशासन राजनीतिक द्वेष भाव के चलते नाजायज परेशान करता रहा है और अगर कार्यकर्ता अपने बचाव के लिए सांसद महोदया जसकौर  मीणा को फोन करते हैं तो सांसद भी उनका फोन नहीं उठाती हैं जिससे थानागाजी भाजपा के कार्यकर्ताओं के मन में निराशा की भावना पनप रही है। वहीं बसई जोगियान सरपंच श्याम सिंह तंवर ने कहा कि कोई भी भूखा ना सोए इसी मिशन को पूरा करते हुए अपनी पंचायत क्षेत्र में राशन किट का वितरण किया तथा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री के माध्यम से सरकार तक अपनी बात रखी कि जो 18 प्लस की वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है उसमें भी लोग गुमराह हो रहे हैं क्योंकि रजिस्ट्रेशन के मुताबिक वैक्सीन प्रयाप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रही हैं जिस पर जिलाध्यक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए हुए सरकार को अवगत कराने की बात कही।इस वर्चुवल मीटिंग में जिला महामंत्री पवन जैन, रामावतार चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान सहाय जाखड़, राधेश्याम जानावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा, मंडल महामंत्री रविकांत दीक्षित, मनोज सिंह तंवर,  पूर्व मंडल महामंत्री पुष्पेन्द्र जैन, गोविंद राम कुंभावत, युवा मोर्चा मंडल संयोजक गोविंद शर्मा, मंडल मंत्री योगेश प्रजापत, रमेश फागना, जनार्दन शर्मा, अशोक सिंह चौहान, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, सुभाष यादव, राजेन्द्र जांगिड़, पप्पू राम गुर्जर, रोशन लाल प्रजापत, मुकेश जांगिड़, डिंपल शर्मा, रामावतार शर्मा एवं  शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व सभी मंडल पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................