रसूल की आमद के लिए रोशनी से सजी शहर की सबसे बड़ी मस्जिद

ईद मिलादुन्नबी आज, मस्जिदों पर खास सजावट

Oct 19, 2021 - 14:14
 0
रसूल की आमद के लिए रोशनी से सजी शहर की सबसे बड़ी मस्जिद

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) मुस्लिम समुदाय द्वारा आज मंगलवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर की मस्जिदें गली-मोहल्ले सज चुके हैं। आकर्षक लाइटों की रोशनी, रंग-बिरंगी परियों, गुम्बदे खजरा से सजे मौहले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। पैगंबर हजरत मुहम्मद साझावाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन की आमद से अब कोरोना की स्याह रात छटने लगी है और शहर में रौनक बढ़ गई है। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज ने घरों में भी की गई आकर्षक सजावट
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर खासा उत्साह देखा गया है। मौमित्र मौहल्ला, मंगला चौक, गुलमंडी, धानमंडी, गुलअली नगरी पुर, सांगानेर सहित मुस्लिम बस्ती में घरों पर आकर्षक सजावट की गई है। घरों, मदरसों व मस्जिदों को रोशन करने के साथ ही हरे रंग का परचम लहराया कर खुशियां मनाने की तैयारी कर चुके हैं। मस्जिदों के अलावा अपने घरों व रंगीन लाइट, इस्लामी परचम, तोरण व झालरों से सजावट की है। भीलवाड़ा शहर की सबसे बड़ी हनपिया जामा मस्जिद, गुलमंडी में की गई बेहतरीन सजावट देखते ही बनती है। यहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति रूक कर मस्जिद की सजावट व उसकी रौनक को मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहा है।

  • नाते पाक पढ़कर बच्चों ने पाए इनाम

एक दिन पहले जश्ने ईद  मिलादुन्नबी के मौके पर फ्लाउल अंसार, मदरसा मौमित्र मोहल्ले में नाते शरीफका प्रोग्राम रखा गया । इसमें बच्चों ने ईद मिलादुन्नबी में नबी की शान में नाते शरीफ पढ़ा। हौसले अफजाई करने के लिए सभी बच्चों को इनाम दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................