विधायक देवी सिंह शेखावत ने न्यायालय स्थापना हेतु की विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से दूरभाष पर वार्ता
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) आज बानसूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवी सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की एक महत्त्वपूर्ण मांग को उठाया। उन्होंने नारायणपुर न्यायालय को वर्तमान में विराटनगर में संचालित होने के स्थान पर बानसूर में स्थापित करने का अनुरोध किया।
विधायक शेखावत ने मंत्री को अवगत कराया कि बानसूर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को न्यायिक कार्यों के लिए दूरदराज की यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की अत्यधिक कमी और आर्थिक हानि होती है। बानसूर में न्यायालय की स्थापना होने से क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या को न्यायिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
इस पर मंत्री जोगाराम पटेल ने विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस संबंध में उचित निर्णय लेकर नारायणपुर न्यायालय को बानसूर में स्थानांतरित किया जाएगा।यह कदम क्षेत्रीय विकास और आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा

