हृादय गति रूकने से पुलिस जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Jan 13, 2021 - 21:23
 0
हृादय गति रूकने से पुलिस जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

नीमकाथाना (सीकर, राजस्थान/ प्रेमसिंह सैनी) 
नीमकाथाना। सीकर पुलिस लाईन में तैनात कांस्टेबल की मंगलवार की रात्रि को हृादय गति रूकने के कारण मौत हो गई। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक विरेन्द्र कुमार राजस्थान पुलिस में 1998 में बांरा जिले से ज्वाइनिंग की थी। मंगलवार को ड्युटी पर तैनात थे। ड्युटी बदलने पर कांस्टेबल बाबूलाल व कांस्टेबल सुरेश मीणा ड्युटी पर आये तो विरेन्द्र कुमार कुर्सी पर सो रहे थे कांस्टेबल ने उन्हे उठने को कहा लेकिन वह अचैत अवस्था में रहे। लाईन ऑफिसर ने जवान को गाड़ी से एसके अस्पताल लेकर गए वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया। इसकी सुचना सुबह गांव में लगी तो गांव में शोक कि लहर दौड़ गई। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। शव यात्रा में पुलिस उपाधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी राजेश कुमार, प्रमोद बाजोर, विरेन्द्र यादव, शिव दयाल पालीवाल, मनीराम लांबा, दिनेश यादव, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष नरेश टैलर, राधेश्याम शर्मा, सीएल कायल, जीएल लूणियां, जयप्रकाश कस्वा, पटवारी त्रिलोक शर्मा, ग्राम सचिव उमाशंकर शर्मा, विरेन्द्र यादव एएसआई , सुरेश कुमार पालीवाल, बनवारी लाल भाटी, माड़ूराम बल्डोदिया  ने पुष्प चक्र चढाकर श्रद्धांजलि दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................