गोविन्दगढ़ में ब्राह्मण समाज के चुनाव सम्पन्न, कैलाश भगवती बने निर्विरोध अध्यक्ष

गोविन्दगढ़,अलवर (अमित कुमार शर्मा)
गोविन्दगढ़ कस्बे की ब्राह्मण समाज धर्मशाला में दोपहर को ब्राह्मण समाज गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। जिसमें कैलाश भगवती को ब्राह्मण समाज गोविन्दगढ़ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोग ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में मौजूद रहे।
रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक कैलाश भगवती इस पद पर पहली बार चुने गए हैं जिन्हें निर्वाचन अधिकारी रमेश भगवती के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कमलेश खेडापति, रमेश भगवती, शक्तिधर भारद्वाज,रामसहाय शर्मा,बाबूलाल शर्मा,शिवराम शर्मा, योगेश शर्मा,चरणी राम शर्मा, घनश्याम शर्मा बड़बरा, सुरेश शर्मा जावली वाले,पूरन शर्मा बेरु वाले, कैलाश शर्मा रामबास सहित समाज के लोग मौजूद रहे।






