महाराणा प्रताप मंडल के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप

Jan 8, 2022 - 19:42
 0
महाराणा प्रताप मंडल के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप
महाराणा प्रताप मंडल के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप

ब्यावर (भरतपुर, राजस्थान/ जीतेन्द्र ठठेरा) महाराणा प्रताप मंडल युवा मोर्चा के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए लोहिया जी की बगीची में भगवान महादेव मंदिर में भगवान शिवलिंग की पूजा और अभिषेक किया गया। इस पूजा में मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा सोनी व राजेश्वरी यादव भी शामिल हुई। साथ ही मंडल के सभी पदाधिकारी ने भी महामृत्युंजय यंत्र का जाप किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि गौरतलब है कि बुधवार को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के समय सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई थी। प्रधानमंत्री मोदी को जिन परिस्थितियों में फ्लाईओवर पर रहना पड़ा, भगवान की कृपा है कि वह सुरक्षित हैं। जबकि पंजाब सरकार से राजनीतिक विद्वेष ऐसा नहीं होना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्य में प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार संघीय ढांचे को तार-तार करने वाला है। हम भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री दीर्घायु रहें और लगातार देश का नेतृत्व करें इसी के लिए प्रार्थना की गयी। पंजाब सरकार को ईश्वर सद्बुद्धि दे कि वह ऐसी हरकत ना करें कि देश के लिए संकट बन जाए। पीएम मोदी की जान के साथ खिलवाड़, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। देश को संकट में डालने की कोशिश ना करें। 
आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों जनता के हृदय में बसते हैं, देश के मुकुटमणि हैं। पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान उन्होंने बढ़ाया है। वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण कर रहे हैं। आज पूरे देश की जनता के मन में गुस्सा है, चिंता भी है और अचंभित भी है कि भारत के प्रधानमंत्री की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। पीएम की सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाला गया। भगवान शिव की असीम कृपा से सकुशल है। इसी क्रम में आज युवा मोर्चा महाराणा प्रताप मण्डल ब्यावर द्वारा मसुदा रोड़ लोहियाजी की बगीची में भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर में युवा मोर्चा द्वारा नया माइक सर्विस भी भेंट किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री पवन जैन, महामंत्री सन्तोष जाग्रत, नवल मुरारका, सत्येन्द्र यादव, उपाध्यक्ष राकेश नरूका, बुधराज शर्मा, मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पार्षद रवि चोहान, मुन्नी देवी गहलोत, सुनिता भाटी, शिखा गुप्ता, भारती कुमावत, दिलीप शर्मा, ललीत आसरवा, अंकुर मित्तल, मंयक सिंहल, मनीष बंसल, अशोक भाटी, संजय चिंडालिया, दिलीप दगदी, शेखरनाथ, मनन गहलोत, हितेश जाजोरिया, कैलाश सांखला, दिनेश सांखला, युसुफ़ , खुशहाल गहलोत, अशोक सांखला, हरिराम देवड़ा, पवन बाकोलिया, देवकिशन भाटी, धर्मराज गुर्जर, युवराज चोहान, शरिफ काठात आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है