बुगाला के कैलाश मीणा की अचानक मृत्यु होने पर समाज के लोग बने सहारा, बेटी की शादी में किया आर्थिक सहयोग

Dec 2, 2025 - 15:28
 0
बुगाला के कैलाश मीणा की अचानक मृत्यु होने पर समाज के लोग बने सहारा, बेटी की शादी में किया आर्थिक सहयोग

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) विधानसभा उदयपुरवाटी क्षेत्र के निकट बुगाला गांव के निवासी कैलाश मीणा की अचानक मौत होने पर परिवार का साया उठ गया है 
जानकारी के अनुसार कैलाश मीणा निवासी बुगाला का गत वर्ष दुर्घटना में दोनों पैर व आंख चली गई थी, उनके घर में पत्नी व 6 बेटियां हैं जिनमें एक बड़ी बेटी का विवाह 30 नवंबर को था। कैलाश मीणा की 30 नवंबर से पहले अचानक अकाल मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर झुंझुनू मीणा समाज के लोगों ने 30 नवंबर को बेटी की शादी में पहुंचकर आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान रतन मीणा जोधपुरा,जगदीश टोड़ी, रामचंद्र शीतल ,कैप्टन धर्मपाल शीतल, सूबेदार भंवर लाल भोड़की ,सिकंदर मालसर ,सुरेंद्र भोजासर ,भागीरथ वाहिदपुरा, रामचंद्र टीबा बसई,एडवोकेट राजेश अणगासर, रोहतास भोड़की सहित आदि पहुंचकर समाज से प्राप्त सहयोग राशी शादी के लिए बेटी को भेंट किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है