कडाके की सर्द रातें गुजरी, आखिर कब शुरू होगें अस्थाई रेन बसेरे

Jan 8, 2022 - 19:33
 0
कडाके की सर्द रातें गुजरी, आखिर कब शुरू होगें अस्थाई रेन बसेरे
कडाके की सर्द रातें गुजरी, आखिर कब शुरू होगें अस्थाई रेन बसेरे

भीलवाड़ा  (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) प्रदेश सहित जिलेभर मे कडाके की सर्द रातें गुजर चुकी है तो तापमान मे भी गिरावट के बढते प्रकोप से जहाँ आम जनजीवन पुरी तरह प्रभावित रहा, साथ ही दिनचर्या मे भी खासा असर देखने को मिला।बावजूद इसके जिला प्रशासन के दिशा निर्देश से निर्धन एवं बेसहारा व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए की जाने वाली अस्थाई रेन बसेरे की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई । 
नगर विकास न्यास द्वारा शीत प्रकोप से निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष आर के काॅलोनी स्थित सत्यम काॅम्प्लेक्स मे अस्थाई रेन बसेरा आरंभ किया जाता है किंतु बडे अधिकारियो का अभी तक इस ओर ध्यान ही नही दिया जा रहा जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को अस्थाई रेन बसेरे की सुविधाए नही मिल पा रही है। नगर विकास न्यास के अधिकारी संजय माथुर से संपर्क कर जब इस बारे मे बात की गई तो उन्होने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि इस बार अभी तक हमारे द्वारा सत्यम काॅम्प्लेक्स मे ऐसी कोई व्यवस्था नही दी गई है और इस व्यवस्था को बनाने मे हम बहुत अधिक लेट हो चुके  है किंतु आगामी  पाॅच सात दिन मे हम अस्थाई रूप बसेरा आरंभ कर देंगे । सत्यम काॅम्प्लेक्स मे दी जाने वाली अस्थाई रेन बसेरा की व्यवस्था जानने के लिए जब स्थानीय निवासियों का जाना हुआ तो उन्होने बताया कि सत्यम काॅम्प्लेक्स के प्रथम तल पर निर्मित जिस हाॅल मे यह व्यवस्था दी जाती है उसकी लाईट रात भर जली रहती है लेकिन हाॅल के बाहर ताला लटका रहता है। जिसके कारण असहाय निर्धन लोग मजबूरन जमीन पर ही सो कर सर्द रात बिताते दिखाई देते है। नगर विकास न्यास के अधिकारियो की इस अनदेखी के कारण आमजन मे अब यही चर्चा का विषय है कि आधी सर्दी निकल जाने के बाद आखिर कब होगी अस्थाई रेन बसेरे की शुरूआत।।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है