आधार कार्ड बनवाने आए बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में भरतपुर रेफर

Oct 19, 2022 - 21:23
Oct 19, 2022 - 21:37
 0
आधार कार्ड बनवाने आए  बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में भरतपुर रेफर

 वैर ,भरतपुर, कौशलेंद्र दत्तात्रेय

बयाना थाना क्षेत्र के वैर सड़क मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम के सामने बुधवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। 
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने बयाना सीएचसी केंद्र भिजवाया। 
घायल के परिजनों ने बताया कि घायल भूरा पुत्र अजीत जाटव दहगांवा निवासी युवक बाइक से बयाना में आधार कार्ड बनाने आया था जिसके बाद घर लौटते वक्त शाम 4 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक बुरी तरह घायल हो गया। 
जिसे अन्य लोगों की सहायता से सीएससी केंद्र बयाना उपचार हेतु भेजा गया। 
बुधवार शाम  हुई इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन के द्वारा जोरदार टक्कर मारी। मौके से अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया,जिसके बाद स्थानीय लोगो ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत होने  पर जिला अस्पताल भरतपुर रैफर कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................