हलैना में भण्डारा व जागरण के साथ खाटूश्याम महोत्सव का पूर्णाहुति यज्ञ, विशाल भण्डारा के साथ 2 फरवरी को होगा समापन
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री श्याम सखा मण्डल एवं श्री श्याम प्रेमियों की ओर से कस्वा हलैना के श्री वीर हनुमान मन्दिर स्थित श्री खाटूश्याम मन्दिर पर सन्त अवध बिहारी जी महाराज,पण्डित पुष्पेन्द्र शर्मा के सानिध्यं में 24 जनवरी से चल रह 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ,श्री राम कथा का 2 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति,विशाल भण्डारा एवं रात्रि जागरण के साथ समापन होगा।
श्याम प्रेमी ओमप्रकाश गुप्ता,रवि गुप्ता एवं अशोक गर्ग वैर वाले ने बताया कि कस्वा हलैना में वर्ष 2023 में श्री श्याम मन्दिर की स्थापना हुई,जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष श्री खाटूश्याम महोत्सव मनाया जाता है। महोत्सव के तहत 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ,श्री राम कथा का आयोजन हुआ। 2 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारा और रात्रि के जागरण के बाद महोत्सव का समापन होगा।