विहिप की बैठक हुई संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Jun 30, 2021 - 20:57
 0
विहिप की बैठक हुई संपन्न,  विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

कोटकासिम (अलवर,राजस्थान) विहिप अधिकारियों ने भिवाड़ी में किया प्रवास दौरा साथ ही संगठन के कार्य को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू परिषद के सत्संग जिला प्रमुख एवं कोटकासिम के पवित्र मनन दीप के संस्थापक  गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद प्रखंड भिवाड़ी में आदर्श विद्या मंदिर सेक्टर 5 में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विहिप प्रदेश संगठन मंत्री राजाराम, कैलाश कल्ला विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, और विहिप जिलाध्यक्ष डॉक्टर सतीश तंवर का प्रवास रहा। 
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री राजाराम ने कहा कि संगठन का विस्तार करना चाहिए। छोटी-छोटी समितियां बनाकर लोगों को जोड़ना चाहिए और जो लोग धर्म के कार्यों में बड़ी सेवा देते हैं ऐसे लोगों से संपर्क करके भारत माता की सेवा व संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए । वहीं विहिप जिला अध्यक्ष सतीश तंवर ने कहां की गो भक्तों पर अच्छे कार्य के लिए किसी प्रकार की पाबंदी बर्दाश्त नहीं होगी और गौ भक्तों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें गौ माता की सेवा तन, मन और धन से करने की जरूरत है। गुरुदेव भास्कर ने बताया कि विहिप का कार्य भारत माता की सेवा से लेकर प्रभु के बताए हुए रास्ते पर चलना है। इस दौरान बैठक में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रांत अध्यक्ष अभय सिंह भूरा सोमदत्त शर्मा, इंदु त्यागी, चित्रा शर्मा, दीपक शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................