सकट क्षेत्र में अच्छी बारिश व खुशहाली के लिए ग्रामीणों ने किया हवन यज्ञ

Jul 17, 2021 - 17:11
 0
सकट क्षेत्र में अच्छी बारिश व खुशहाली के लिए ग्रामीणों ने किया हवन यज्ञ

सकट (अलवर, राजस्थान) कस्बे की आसन की डूंगरी पर स्थित श्री ख़ाक नाथ नाथ जी महाराज मंदिर पर शनिवार को मंदिर के संत जगत दास जी महाराज के सानिध्य में ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में अच्छी बारिश व खुशहाली के साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने हवन यज्ञ किया। ग्रामीण किल्याण सहाय पंच व राजकुमार मीणा ने बताया कि हवन यज्ञ कार्यक्रम शुरू करने से पूर्व ग्रामीणों द्वारा कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा प्रातः 9 बजे कस्बा स्थित चौथ माता मंदिर से बैंड बाजों की स्वर लहरियों के बीच ध्वज पूजन के साथ विधिवत रवाना हुई । जो गांव के चतुर्भुज नाथ महाराज मंदिर, थाई वाले हनुमान जी महाराज मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, सीताराम जी मंदिर, बांके बिहारी जी महाराज मंदिर, गांव वाला बाबा मंदिर होते हुए। कार्यक्रम स्थल खाक नाथ जी महाराज मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। कलश यात्रा का गांव के सभी मंदिरों में आरती के साथ स्वागत किया गया। कलश यात्रा के मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद सकट गांव के पं राधेश्याम लवानिया, शिव लहरी लवानिया व पं राधा माधव शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच गणेश पूजन के साथ तीन दिवसीय हवन यज्ञ का कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस मौके पर ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ  यज्ञ वेदी में शुद्ध गाय के घी वह हवन सामग्री की आहुतियां डालकर भगवान से क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि के साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए भगवान से प्रार्थना की। वही मंदिर में विराजित ख़ाक नाथ जी महाराज, शिव शक्ति, दुर्गा माता, आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को सुगंधित फूलों से सजाया गया। हवन यज्ञ  का समापन पूर्णाहुति के साथ सोमवार को होगा। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर बद्री प्रसाद ककरोड़ा, मूलचंद पाडाला, सिंबू जमादार, राजकुमार मीणा, रामकिशन सैनी, राम सहाय सैनी, बद्री प्रसाद बाबूजी, राम कुमार मीणा, रामजी लाल मीणा, कल्याण सहाय सैनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। 

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................