भामाशाह मातादीन पणिहार अगले महीने 24 अक्टूबर को आएंगे बूढधाम बालाजी मन्दिर
मेला कमेटी के सदस्यों ने चंवरा कैंपों में भामाशाह को सौप आमंत्रण पत्र
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित श्री बूढ धाम बालाजी आश्रम नवरंगपुरा मैं अगले महीने 24 सितंबर को आयोजित होने वाले मेले व कुश्ती दंगल की तैयारी जहां जोर-शोर से चल रही है वही मेला कमेटी के सदस्य गांव-गांव में ढाणी ढाणी में आमंत्रण पत्र देकर लोगों को न्योता दे रहे हैं l बुधवार को मेला कमेटी के सदस्यों ने चंवरा कैंपों में भामाशाह मातादीन पणिहार को मेले का निमंत्रण पत्र देकर मेले में आने के लिए न्योता दिया l मेला कमेटी के सदस्यों व बालाजी मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रसिद्ध भामाशाह मातादीन पणिहार अपने परिवार के साथ 24 अक्टूबर को बालाजी के दरबार में पहुंचकर बालाजी के चरणों में शीश नवाएंगे एवं मन्नत मांगेंगे l ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना, कैप्टन महेश कुमार ,सूबेदार सरदार सिंह ,शीशराम प्रांजल ,राकेश कुमार ,सहीराम भगत ,ग्यारसी लाल ने भामाशाह को रोहितास खटाना प्रतापपुरा व रामनिवास रावत चौधरी नांगल के माध्यम से आमंत्रण पत्र सोपा l बालाजी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने बताया कि 24 अक्टूबर को ही राजकुमार रोहितास सिराधना सरपंच कांकरीया द्वारा बनाए गए भवन का उद्घाटन भी बाबा बलदेव दास जी महाराज एवं सावंताराम जी भगत व भगेगा धाम आश्रम के तुलसीदास जी महाराज तीनों संतो द्वारा किया जाएगा l कार्यक्रम के दौरान भामाशाह मातादीन पणिहार भी मौजूद रहेंगे l

