कृषि विज्ञान केंद्र पर मनाया गया विश्व जल दिवस

Mar 23, 2021 - 01:58
 0
कृषि विज्ञान केंद्र पर मनाया गया विश्व जल दिवस

कुम्हेर (भरतपुर, राजस्थान/ सुभाष वर्मा)  कृषि विज्ञान केंद्र कुम्हेर पर जल संरक्षण तथा पीने के पानी की कमी पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व जल दिवस मनाया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ कृष्ण अवतार मीणा ने इस वर्ष की थीम वेल्युइंग वॉटर पर किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि केवल 1% पानी ही पृथ्वी पर पीने योग्य है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ बसंत कुमार ने बताया कि पानी एक अमूल्य धरोहर है जिसे लोग सहेजने में असफल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों को जल शपथ दिलाई गई तथा पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिले के 70 किसानों ने भाग लिया । इस दौरान जमुना प्रसाद छोटे लाल शर्मा पुष्कर सिंह हुकम सिंह महेश चंद्र लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................