जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर को जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित

Dec 11, 2025 - 16:09
 0
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर को जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित

पाली (राजस्थान /राकेश कुमार लखारा)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 को जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 2604 विद्यार्थी भाग लेंगे। 

सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 को जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 2604 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए आज पीएम श्री बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में केंद्राधीक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

 अति जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद लखेरा ने अवगत कराया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें विद्यार्थी https://cbseitems.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी ब्लॉक स्तर पर सतर्कता दलों का गठन किया जा चुका है तथा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर दिया गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय पाली के प्राचार्य डॉलचंद गुप्ता ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर केंद्राधीक्षकों को भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं, ताकि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर क्लस्टर लेवल ऑफिसर की नियुक्ति भी की गई है, जो केंद्राधीक्षकों को सहयोग करेंगे।
बैठक में बांगड़ विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है