योग शिविर सेवा केंद्र समिति की बैठक का हुआ आयोजन, युवाओं को किया प्रेरित

Mar 22, 2021 - 19:17
 0
योग शिविर सेवा केंद्र समिति की बैठक का हुआ आयोजन, युवाओं को किया प्रेरित

रामगढ़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश चंद) कस्बे में स्थित एक निजी विद्यालय में योग शिविर सेवा समिति की प्रथम बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संस्था के लिए 4 बीघा जमीन दान देने वाले कस्बा निवासी यादराम भलाई को माला पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं मौजूदा लोगों द्वारा योग की गुणवत्ताओं के बारे में चर्चा की गई अतिथियों का कहना है कि नुष्य शरीर का विकास अंग्रेजी दवाइयों से नहीं बल्कि हिंदुस्तान की पुरानी प्रतिष्ठा योग से ही संभव है। बैठक के अंत में समिति के भवन निर्माण के लिए अपनी 4 बीघा जमीन दान देने वाले भामाशाह यादराम भलाई को समिति के सदस्यों द्वारा धन्यवाद दिया गया एवं योग के बारे में सभी वर्गों में जानकारी पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष यादराम, पर कटा बांस के महंत सुंदर नाथ जी महाराज, मंत्री कृष्ण लाल, कोषाध्यक्ष राम अवतार शर्मा, स्कूल के संचालक रामसनेही चौधरी, मोहनलाल ,मान सिंह चौधरी, रिंकू बाबा रामगढ़िया ,संदीप सेन, देवेंद्र साहू ,पुनीत ओबरॉय ,विशंभर ओबेरॉय आदि मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................