भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन:उत्तर प्रदेश के विधायक देवेन्द्र नीम को पहनाई 51 किलो फूलों की माला

राजस्थान की भ्रष्ट सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंके ............विधायक देवेन्द्र

Aug 27, 2023 - 20:43
Aug 27, 2023 - 20:45
 0
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन:उत्तर प्रदेश के विधायक देवेन्द्र नीम को पहनाई 51 किलो फूलों की माला

  उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

उदयपुरवाटी कस्बे के पास भेरू घाट के नजदीक रविवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया l मां भारती की प्रतिमा के सामने  दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं विधायक प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश के विधायक देवेन्द्र नीम का 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया l उदयपुरवाटी विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय इंद्र सिंह जी पौख की धर्म पत्नी श्री मति जोर कंवर का विजेंद्र सिंह इन्द्रपुरा की धर्मपत्नी ओम कंवर ने स्वागत किया l आयोजक भाजपा नेता विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा की तरफ से उत्तर प्रदेश के विधायक देवेन्द्र नीम को भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी भेंट की गई l

भाजपा नेता विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा ने इंदरपुरा रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन करवाया जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया  l मंच पर उपस्थित उत्तर प्रदेश के विधायक देवेन्द्र नीम झुंझुनू भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडीया, डॉक्टर हरि सिंह गोदारा, पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी पौख ,भाजपा नेता रवि सैनी, भाजपा नेता यतेंद्र सैनी ,जिला परिषद सदस्य लीलाधर मेघवाल पचलंगी, भाजपा जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी ,  भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा एवं फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया l इस दौरान बोलते हुए विधायक प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश के विधायक देवेन्द्र नीम ने कहा की राजस्थान की भ्रष्ट सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जड मूल से उखाड़ फेके l भाजपा नेता एवम कार्यक्रम के आयोजन करता विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा भेजें ताकि क्षेत्र का विकास हो सके l इस दौरान उदयपुरवाटी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी , हनुमान सिंह पूर्व सरपंच छावश्री , रामावतार बराला मैनपुरा ,राजेंद्र सिंह ,महेश बबेरवाल पचलंगी ,भूपेंद्र सिंह बड़ागांव ,राजेंद्र मंजू सैनी पंचायत समिति सदस्य पौख , ताराचंद शेरावत ,शंकर सैनी पूर्व सरपंच,  महेश शर्मा किशोरपुरा, ममता सैनी पूर्व सरपंच छापोली, प्रभु मेघवाल ,रतन सिंह तंवरा की ढाणी ,फूल सिंह ओला ,पवन शर्मा भाजपा जिला प्रवक्ता, राजेंद्र यादव सरपंच प्रतिनिधि पापड़ा ,डॉक्टर महेश शर्मा, मुन्ना योगी, नन्दलाल धानक, संदीप सिंह बड़ागांव, महेंद्र गुर्जर, प्रह्लाद भंवरिया, रामपाल यादव कैरोठ सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................